महिला घायल, अपराधियों की दबंगई जारी

पटना, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे के आसपास हुई। घायल महिला की पहचान बेबी देवी के रूप में हुई है। बेबी देवी के भाई ने बताया कि करीब नौ युवक मौके पर आए थे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की चपेट में आकर उनकी बहन को गोली लग गई।

बेबी देवी के परिजनों का आरोप है कि फायरिंग करने वाले युवक पहले से इलाके में आतंक फैलाते आ रहे हैं। हमलावरों में एक युवक रामपुर से, तीन बहादुरपुर से, तथा चार युवक स्थानीय लॉज में रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ये युवक पहले भी कई बार मारपीट और धमकी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन उन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
बहादुरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

23 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

35 minutes ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

44 minutes ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

55 minutes ago

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, लूट का आरोपी सलाखों के पीछे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के…

1 hour ago

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

5 hours ago