सदर अस्पताल के मेन गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल


रामपुर कोठी निवासी प्रदीप कुमार को दो गोलियां लगीं, अस्पताल में भर्ती

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
शुक्रवार देर रात सिवान जिले में अपराधियों का आतंक एक बार फिर सामने आया, जब सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। इस हमले में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी गांव निवासी प्रदीप कुमार (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दो गोलियां लगी हैं और वह अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप किसी कार्य से सदर अस्पताल के पास आया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर अचानक हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी से मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल प्रदीप को तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

फायरिंग की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग सहम गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में भय का माहौल
इस दुस्साहसिक वारदात के बाद अस्पताल कर्मियों समेत मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। लोगों ने जिला प्रशासन से अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस का दावा – जल्द होंगे हमलावर गिरफ्तार
सिवान पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

44 minutes ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

1 hour ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

1 hour ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

2 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

2 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

2 hours ago