किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

मां की डांट से आहत होकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

(बलिया से घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट)

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गांव के 13 वर्षीय किशोर सत्यम गोंड पुत्र सत्यप्रकाश गोंड ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों के साथ ही पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम सत्यम घर पर अकेला था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। डांट से आहत होकर वह क्षुब्ध हो उठा और कमरे में पंखे की हुक से रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया।

सत्यम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता गांव से बाहर रहते हैं, जबकि मां खेत में बकरी चराने गई थीं। जब मां छोटे बच्चों के साथ घर लौटी तो बेटे को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सत्यम को रस्सी से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल में जुट गई। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक तनाव प्रतीत हो रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गरीब बनना भी आसान नहीं साहब, पहले करोड़पति बनना पड़ता है!

जब करोड़पति को भिखारी बनने का शौक चढ़े! व्यंग्यकार : संजय एम. तराणेकर वाह रे…

20 minutes ago

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सप्ताह में हलचल, धन-करियर और प्रेम पर दिखेगा असर

21 से 27 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल: बुध-शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिल…

44 minutes ago

सुबह होते ही एक्शन में देवरिया पुलिस, अपराधियों पर पैनी नजर से जनता को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सुबह के समय आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर…

58 minutes ago

डीजे जब्ती से भड़की भीड़, सांसद की गाड़ी घिरी और टूट गया शीशा

गणेश विसर्जन जुलूस में डीजे जब्ती पर बवाल, सांसद की गाड़ी पर पथरावभीड़ ने वाहन…

1 hour ago

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

11 hours ago