आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
आजमगढ़ जिला के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ला निवासी एक महिला विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी, जिसकी उपचार के दौरान मौत होगई ।
जानकारी के अनुसार ललिता पत्नी दिलीप चौहान मंगलवार को पति के काम पर जाने के बाद पड़ोस की कुछ महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा काटने के लिए नरौली पासवान बस्ती की सिवान की ओर गयी थी। इस दौरान मौके पर स्थित एक मकान के पीछे से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गयी जिससे मौके पर गिर कर चिल्लाने लगी, तब तक साथ में मौजूद अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाया गया। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग लाठी-डंडा से लेकर मौके पर पहुंचे तथा तार से अलग करके उसे गंभीर अवस्था में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बीती रात इलाज के दौरान ललिता ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…