महिला की जमीन हड़पने का आरोप, अवैध प्लॉटिंग और जानलेवा धमकियों से दहशत


शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के ग्राम पिपरथरा मजरा जरगवां की एक महिला ने गांव के ही राजपाल पुत्र रामसिंह और धर्मपाल पुत्र रामसिंह पर उसकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग और बिक्री कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।


पैतृक भूमि पर कब्जे का आरोप


पीड़िता के अनुसार उसकी पैतृक भूमि गाटा संख्या 790, 793 और 794 में दर्ज है। आरोप है कि राजपाल और धर्मपाल ने साजिश के तहत इस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया और वहां निर्माण कर प्लॉट काटकर बेचने का काम शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले लगभग 20 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिससे वह अपने पांच बच्चों के साथ असहाय स्थिति में जीवन यापन कर रही है।


मारपीट और जान से मारने की धमकी


महिला का आरोप है कि जब उसने अवैध कब्जे और जमीन की बिक्री का विरोध किया तो राजपाल, धर्मपाल और उनके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपितों के बेटे आकाश, विकास और सुमित पर भी महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके बच्चों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है।


कार्रवाई न होने से सवाल


इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक न तो अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई गई है और न ही जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है। भूमाफिया खुलेआम जमीन बेच रहे हैं, जबकि पीड़िता न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है।


डीएम से न्याय की मांग


पीड़िता ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मांग की है कि उसकी भूमि की तत्काल जांच कराई जाए, अवैध कब्जा हटवाया जाए और राजपाल, धर्मपाल, आकाश, विकास और सुमित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

4 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

5 hours ago