डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत

सामने खुलकर आया मैक्स हॉस्पिटल का नाम

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा के पास महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के पास रख कर जमकर हंगामा करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे ।
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दसई पोखरा निवासी सत्येंद्र भारती ने बताया कि मेरी पत्नी शकुंतला देवी 35 वर्ष के पेट में दर्द होने पर, मिर्जाहादीपुरा के पास मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक एस जमाल ने बताया कि मरीज के पित्त की थैली में पथरी है, जिसका ऑपरेशन करना पड़ेगा परिजनों की सहमति होने पर मरीज को भर्ती कर चिकित्सक ने दूरबीन द्वारा ऑपरेशन किया और 2 दिन के बाद मरीज की छुट्टी बनाकर घर भेज दिया, लेकिन जैसे ही मरीज अपने घर पहुंची अचानक फिर से उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया परिजन वापस महिला मरीज को मैक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो, चिकित्सक ने दूसरा बड़ा ऑपरेशन करने का सलाह दिया। परिजन अपने मरीज की जान को बचाने के लिए दूसरे ऑपरेशन के लिए राजी हो गए लेकिन दूसरे ऑपरेशन के बाद भी तबियत और बिगड़ती चली गई, घबराए चिकित्सक ने तुरंत खुद ही मरीज को शारदा नारायण अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जहां 2 दिन के बाद गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 3:00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसको लेकर परिजनों ने शव को लेकर मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए और जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे सारे ग्रामीण एकत्रित होने की वजह से सड़क जाम होने लगी, तभी सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे कोपागंज थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं दक्षिण थाना अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने समझाने बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन परिजनों ने दो यतीम बच्चों के लिए मुआवजे की मांग की तथा डॉक्टर व हॉस्पिटल के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद दोनों थाना अध्यक्षों द्वारा लिखित रूप से तहरीर मांगा कार्रवाई का आश्वासन देते हुए काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago