बलिया में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अनाधिकृत अस्पताल सील

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया कस्बे में संचालित एक अनाधिकृत निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल को सील कर दिया। घटना के बाद संचालक, चिकित्सक और स्टाफ मौके से फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर बाजिदपुर गांव निवासी मिथिलेश गोड़ की पत्नी ममता देवी अपने प्रथम प्रसव के लिए मायके सोनबरसा आई थीं। रविवार शाम आशा कार्यकर्ता की सलाह पर उन्हें बैरिया कस्बे के शकील कटरा स्थित ओम साई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार सुबह अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. सुमन द्वारा ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। नवजात शिशु स्वस्थ बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव होने लगा और हालत बिगड़ती गई।

रेफर न करने का आरोप

ममता की मां चंद्रावती देवी के अनुसार, उन्होंने मरीज को बड़े या सरकारी अस्पताल में रेफर करने की मांग की, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन और खून की समुचित व्यवस्था न होने के बावजूद रेफर नहीं किया गया। इस दौरान परिजनों से करीब 50 हजार रुपये भी जमा कराए गए। देर रात ममता देवी की मौत हो गई।

ये भी पढ़े – ठूठीबारी थाना से इंडो-नेपाल सीमा तक एडीजी का औचक निरीक्षण

अस्पताल सील, दस्तावेज जब्त

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित की। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह एवं सीएचसी सोनबरसा के चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में अस्पताल के अनाधिकृत रूप से संचालित होने की पुष्टि की।

प्रशासन के निर्देश पर अस्पताल को सील कर लेटर पैड, स्कैनर सहित अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago