महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने मंगलवार को ठूठीबारी थाना और इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल रही और अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी।
एडीजी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और कार्यालय व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने जनसुनवाई की गुणवत्ता सुधारने और फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette
थाना निरीक्षण के बाद एडीजी ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। सीमा पर तैनात पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों से संवाद करते हुए सतर्कता और समन्वय बढ़ाने पर बल दिया।
अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए संयुक्त गश्त बढ़ाने तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
एडीजी ने स्पष्ट कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होते हैं, इसलिए ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, निष्ठा और सतर्कता के साथ कर्तव्य पालन करने की हिदायत दी गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी ठूठीबारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का मानना है कि इस औचक निरीक्षण से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और मजबूत होगी।
ये भी पढ़े – राजनीति में कुछ बड़े चेहरे के पीछे छोटी-छोटी ओछी बातें होती हैं
सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही खुले रहेंगे पेट्रोल पंप, तय मात्रा…
कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…
नपाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष्य में…
स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग सिकन्दरपुर (राष्ट्र की…
-डॉ. सत्यवान सौरभ पोता प्यारा दादा जी का,बैठे उनके पास।दिनभर उनसे बातें करता,हँसता बारह मास।…
प्रथम जनपद आगमन पर गाजे-बाजे के साथ हुआ अभिनंदन बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी जन…