बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव में बच्चों के मामूली विवाद में एक महिला को मार पीट कर घायल कर दिया।जिसका इलाज देवरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। नगर पंचायत तरकुलवा के जमुनी गांव निवासिनी किरण मद्धेशिया ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी बेटी अंजली दो दिन पूर्व ठंड की वजह से घर के समीप आग अलाव ताप रही थी। इसी दौरान मेरे पट्टीदार का लड़का भी वही अलाव तापने चला आया। जहां किसी मामूली बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।इस बात की जब जानकारी बृजेश मद्धेशिया को हुई तो वह गाली देते हुए आया और मेरा केश पकड़ मारने पीटने लगा।जिससे मैं घायल हो गई।चीख पुकार सुनकर मौके आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया।उसके बाद परिवारजनों को धमकी देते हुए चला गया। घायल महिला का इलाज देवरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।पीड़िता किरण देवी की लिखित तहरीर पर बृजेश मद्धेशिया के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…
AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह का वक्त, पार्कों में टहलते लोग और स्कूल-कॉलेज की ओर…
तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…
84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…