घर खाली करने हेतु महिला ने 15 दिन की मांगी मोहलत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के अंतर्गत जयनगर काली माता मंदिर के शांति देवी पत्नी स्व.लक्ष्मी जायसवाल का खपरैल का मकान स्थित हैं । वर्षों पहले शांति देवी ने अपना मकान जय देवी पत्नी गोरख प्रसाद को उनके अनुनय विनय पर रहने के लिए दिया था, और अपने बच्चों के साथ शांति देवी गोरखपुर में रहने लगी। कुछ वर्ष बाद जयनगर काली माता मंदिर के पास स्थित अपने पुस्तैनी मकान को शांति देवी ने जय देवी से खाली करने को कहा, किन्तु जय देवी ने इसका विरोध किया। मामले को लेकर 4 माह पूर्व एक पंचायत हुई जिसमें शांति देवी के साथ यह निर्णय लिया गया कि नैतिक आधार पर जयदेवी को मकान का आधा हिस्सा दिया गया,यह शांति देवी की महानता है कि अपनी भूमि का आधा हिस्सा जय देवी के परिवार को दे दिया गया। आधे हिस्से पर जय देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना लिया गया, फिर भी आधा खपरैल वाले हिस्से को छोड़ने पर राजी नही हो रही थी। बुधवार को शान्ति देवी की पुत्री द्वारा मकान खाली करने के लिए जय देवी से कहा गया जिस दोनों पक्ष में तू तू मैं होने लगा, जिसको देख जय देवी का बेटा ज्ञानू तत्काल उपजिलाधिकारी के पास पहुचकर रोते हुए कहने लगा कि मेरा मकान तोड़ा जा रहा हैं, मामले को गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने नायब तहसीलदार व लेखपाल को मौके पर पहुँचने का निर्देश दिया। ततपरता दिखाते हुए नायब तहसीलदार व लेखपाल पुलीस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की जानकारी ली । इस दौरान नायब तहसीलदार ने दोनों पक्ष से जमीन के कागजात मांगे जिस पर शांति देवी की बेटी ने अपने जमीन का कागजात दिया, जबकि जय देवी ने मौखिक रूप से यह कहने लगी कि हमारा बैनामा है, बैनामा का कागज देख नायब तहसीलदार ने कहा कि यह बैनामा का कागज किसी काम का नही है,अतः आप लोग घर खाली कर दे। काफी समझाने पर जय देवी ने घर खाली करने के लिए 15 दिन का समय मांगी, जिसकी लिखित प्रक्रिया उपजिलाधिकारी के समक्ष पूरी कर ली गयी हैं। और निर्देशित किया गया कि कहे गए समय के अनुसार मकान खाली कर दिया जाय,ताकि शान्ति देवी अपने घर मे प्रवेश करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago