राजकीय आई टी आई खुल जाने से युवकों व युवतियों को रोजगार परक शिक्षा और रोजगार मिलेगा। : केन्द्रीय राज्यमंत्री

राजकीय आई टी आई के निर्माणाधीन भवन के अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने का दिए निर्देश।

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने राजकीय आई टी आई, बड़हलगंज, कोहड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने का दिए निर्देश।
गोला/बड़हलगंज विकास खण्ड के कोहड़ा बुजुर्ग स्थिति राजकीय आई टी आई का निरीक्षण केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान ने किया। राजकीय आई टी आई बड़हलगंज का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा कुल 1081.68 रुपए से किया जा रहा है। संस्थान में इसी सत्र से प्रशिक्षण कार्य संचालित होना है तो केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान ने कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारीयों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें, जिससे कि प्रशिक्षण कार्य संचालित हो सके। इस अवसर पर पासवान ने कहा कि आई टी आई बड़हलगंज खुल जाने से बच्चों को शिक्षा मिलेगा जिससे स्किल डेवलपमेंट के तहत रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर श्री एस एन राम, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण एवं एप्रेंटिस,गोरखपुर मंडल,गोरखपुर, व्यावसायिक शिक्षा,कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के द्वारा भवन का कार्य पूर्ण हो जाने पर आगामी नए सत्र से नव निर्मित भवन में ही प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।नए भवन में प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ होने से कौशल प्रशिक्षण युवक और युवतियों को अब गोरखपुर नही आना पड़ेगा। भविष्य में न्यू एज कोर्स भी पूर्ण किया जा सकता है। संस्थान में महिलाओं के लिए फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी कोर्स भी संचालित है। इस अवसर पर चिल्लूपार के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, नित्यानंद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला, बंसत पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, अनिल भट्ट,ओसडी सुनील पासवान , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव,ओपी यादव, शत्रुघ्न कशौधन, कुमार श्रीवास्तव नोडल प्रधानाचार्य, श्री एस एन राम संयुक्त निदेशक, यशवंत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य चौरी चौरा श्री प्रदीप यादव, विजय यादव श्री दुर्गेश सिंह कार्यदेशक भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

6 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

49 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

60 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago