नेशनल हाइवे 227ए रामजानकी मार्ग का कार्य समय से पूर्ण करे कार्यदाई संस्था: केन्द्रीय राज्यमंत्री

केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने किया रामजानकी मार्ग का निरीक्षण

दिया निर्देश समय से पूर्ण करे कार्यदाई संस्था

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान ने राष्ट्रीय राजमार्ग 227ए (रामजानकी मार्ग) का निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को समय से पूरा करने का दिए निर्देश।
गोरखपुर दक्षिणांचल के सुदूर मार्ग हेतु विकास खण्ड गोला के भरौह में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने रा०मा० संख्या 227 ए रामजानकी मार्ग का निरीक्षण किए। रा०मा० सं0-227ए (रामजानकी मार्ग) के किलोमीटर 90.00 से 130.000 (सिकरीगंज से बड़हलगंज) तक टू लेन विथ पेव्ड शोल्डर के अन्तर्गत चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 39.15 किलोमीटर जिसकी लागत 147.91 करोड राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लो०नि०वि०, गोरखपुर। मैसर्स एस एण्ड पी इन्फ्रास्क्टचर्स डेवलपर्स प्रा० लि०- भारद्वाज यूनिबिल्ड प्रा० लि० (जेवी), द्वारा कार्य पूर्ण करने की तिथि 10.06.2025 है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया कि रामजानकी मार्ग का सुंदरीकरण और चौड़ीकरण निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य पूर्ण कर लें जिससे आम जनमानस के आवागमन में असुविधा न हो और कहे कि यह सड़क बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपद लाभान्वित होगा और जनपद देवरिया से गोरखपुर होते हुए प्रभु श्रीराम नगरी अयोध्या तक क्षेत्र की जनता को आने जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला, नित्यानंद मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि महेश पासवान,ओसडी सुनील पासवान, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग, गोरखपुर आर0 के0 वर्मा, सहायक अभियंता श्रीमती शांभवी तिवारी एवं मुरलीधर राय, अवर अभियंता श्री जयप्रकाश कश्यप, ईपीसी ठेकेदार मै0 भारद्वाज यूनीबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

10 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

20 minutes ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

33 minutes ago

कनाडा के सैन्य अड्डे पर काल बनी आग! पलक झपकते सैनिक घिरे लपटों में, 4 की मौत और 39 घायल

Aiनिर्मित सांकेतिक अल्बर्टा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अभ्यास के…

43 minutes ago

मेले से लौट रहे लोगों पर कहर बनकर टूटी स्कॉर्पियो! पटना में कई घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

पटना में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे लोगों पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! 200…

1 hour ago

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग! सीने पर बैंडेज वाली तस्वीर वायरल, दिशा पाटनी से मुलाकात की चर्चा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…

2 hours ago