जनता के सहयोग से क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करूंगा: साकेत मिश्रा

अपना दल के होली मिलन समारोह में बोले भाजपा प्रत्याशी

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के भिनगा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अभिन्न सहयोगी अपना दल (एस) के तत्वाधान में होली मिलन एवं कार्यकर्ता परिचय समारोह का आयोजन किया गयाl
समारोह के मुख्य अतिथि गठबंधन के प्रत्याशी साकेत मिश्रा रहेl कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल एडवोकेट एवं संचालन महासचिव बंटी शर्मा “रवि” ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साकेत मिश्रा ने कहा कि आप सबके सहयोग से क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करूंगा। पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ अपने घर और परिवार का ही विकास कियाl
संचालन करते हुए बंटी शर्मा ने कहा कि यह एक सुअवसर आया है कि एक शिक्षित और क्षेत्र के विकास का चिंतन करने वाले सरल और सर्व सुलभ साकेत मिश्रा को संसद भेजा जाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक यश:काई डॉ.सोनेलाल पटेल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर व सरदार पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ।
समारोह में प्रमुख रूप से प्रहलाद पटेल प्रदेश सचिव, राजीव वर्मा क्षेत्रीय सचिव, हरीश कुमार वर्मा, राकेश मिश्र, दिनेश पाठक जिला उपाध्यक्षगण, महासचिव बंटी शर्मा, बलिराम पटेल, नन्द कुमार पटेल, आशीष आर्या, मीडिया सचिव, श्रवण कुमार वर्मा, संतोष कुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, बच्चराज वर्मा, राजिंन्द्र गौतम, पृथ्वीराज वर्मा, अवधेश वर्मा, राघव राम वर्मा, डॉ. रमेश कुमार वर्मा, डॉ. उदय प्रताप वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, माधव राम वर्मा, कमला प्रसाद चौधरी, अमित वर्मा, लक्ष्मी देवी कश्यप जिलाध्यक्ष महिला मंच, विश्वम्भर मौर्य, शिव गोविन्द वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता और जनपद के कोने-कोने से उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago