Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश हिन्दू महासभा में नेतृत्व परिवर्तन के साथ वर्तमान कार्यकारिणी भंग – बी एन तिवारी

महाराष्ट्र में शोभा शैलार ने संभाला महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व

 नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा )अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह की अनुशंसा पर हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए चंबा के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार को पदोन्नत कर नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को पदोन्नत कर प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। दूसरी तरफ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने  महाराष्ट्र इकाई में भी नेतृत्व परिवर्तन किया। शोभा अविनाश शेलार  ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नागेश चाटे की अनुशंसा पर नए प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि नेतृत्व परिवर्तन हिन्दू महासभा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षो और राष्ट्रीय मंत्रियों के दो दो सदस्यों नौ समूह को अलग अलग प्रदेशों में स्वतंत्र प्रभार सौंपने के बाद हिन्दू महासभा के विस्तार और सक्रियता ने गति पकड़ी है। यह गति हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान को सशक्त बनाएगी।
हिमाचल के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह सहित सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से फोन पर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार से परामर्श कर वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया। नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन अंग्रेजी नव वर्ष के बाद किया जाएगा।
महाराष्ट्र महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष शोभा अविनाश शेलार ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार प्रकट कर अपने उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने हिमाचल और महाराष्ट्र के तीनों नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

10 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

11 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

11 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

11 hours ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

11 hours ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

11 hours ago