आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीतकालीन अवकाश घोषित

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में शीतलहर और अत्यधिक ठंड के कारण परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि ठंड के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 03 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने केंद्रों पर नियमित रूप से उपस्थित रहेंगी। वे टी०एच०आर० प्राप्ति / वितरण, वी०एच०एस०एन०डी० सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन और शासन द्वारा निर्धारित अन्य सभी शासकीय कार्यों का संपादन करेंगी। उन्होंने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है। आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

13 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago