विदाई एक सूर्यास्त है जो हमेशा सूर्योदय का करता है इंतजार – अशोक कुमार पांडेय

सिचाई विभाग के सेवानिवृत्त जिलेदार व कर्मचारी को दी गई विदाई

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। व्यक्ति का सद्कर्म ही उसके सामाजिक जीवन की मूल पूंजी हैं।नौकरी के दौरान विभागीय कार्यो का बेहतर ढंग से निर्वहन ही उसकी पहचान है।विदाई एक सूर्यास्त है जो हमेशा सूर्योदय का इंतजार करता है। उक्त बातें नगर के सिचाई विभाग के डाक बंगले पर सिचाई संघ सलेमपुर के तत्वावधान में सेवानिवृत्त जिलेदार रमेश मिश्र व नलकूप चालक जयप्रकाश के विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा।उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेदाग नौकरी कर सेवानिवृत्त होना सबसे बड़ी बात है। सलेमपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि जीवन का यह क्षण बहुत ही भावुक होता है, सेवानिवृत्त होना एक सतत प्रक्रिया है।नलकूप चालक संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय ने कहा कि जिलेदार के रूप में रमेश मिश्र द्वारा किए गए कार्य हमेशा ही यादगार के रूप में रहेगा, उनकी कमी हमलोगों को हमेशा महसूस होगी। कांग्रेस के जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि सेवा के दौरान अच्छे कार्य ही कर्मचारी की पहचान है।दायित्व का निर्वहन करने के दौरान किसी का बिना अहित किये जो नौकरी हो जाय वही सबसे अच्छा है। कार्यक्रम को प्रशासनिक अधिकारी धर्मेन्द्र चौहान, विनय कुमार, राकेश शाह,संतोष कुमार, राजेश मिश्र,रमाकांत मिश्र भोला,कमलेश राय,रामप्रवेश, जयशंकर पांडेय,सतीश सिंह, ओमप्रकाश पटेल,विजय कुमार, बृजविहारी यादव,संजय राय,उदय प्रताप, संजय सिंह,जेई आनंद सिंह,फूलन राय,पवन सिंह, जसवीर साहनी,रामेश्वर दूबे,शम्भू गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

12 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

12 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago