Categories: Uncategorized

रेल खण्डों का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण प्रारम्भ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण द्वारा बुधवार को गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-मशरख-
छपरा ग्रामीण रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया जा रहा हैं।
विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने इस खण्ड पर संरक्षा के साथ-साथ, इस खण्ड पर चल रहे विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं ।
अपने निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक रमण गोरखपुर से विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए कप्तानगंज पहुँचे, कप्तानगंज स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पड़रौना पहुँचे,उन्होंने पड़रौना स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और पड़रौना स्टेशन पैनल पर परिचालनिक सुविधाओं, यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया,आपदा प्रबंधक विवरणिका पुस्तक से लिखे इमरजेंसी नम्बर से स्टेशन मास्टर के माध्यम से डॉक्टर से बात की और संतोष व्यक्त किया।इसके साथ ही स्टेशन के प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधओं में उन्नयन के साथ रख-रखाव में सुधार करने का निर्देश दिया । उन्होने स्टेशन भवन के सुधार,सर्कुलेटिंग एरिया के सुन्दरीकरण,यात्री आरक्षण भवन के सुधार समेत स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं के उन्नयन करने हेतु संबंधित को कार्य योजना बनाने एवं उसके क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर-कप्तानगंज- पड़रौना रेल खण्ड के रेल पथ की डीप स्क्रीनिंग के साथ ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन के एलाइनमेंट की जाँच की और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय,मुख्य यात्री यातायात प्रबन्धक आलोक कुमार सिंह,अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजिनियर-2 यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर(कर्षण) आर एन सिंह, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (सामान्य)पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला,वरिष्ठ मंडल यान्त्रिक इंजीनियर सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे है।
तदुपरान्त महाप्रबंधक अपनी निरीक्षण स्पेशल से निरीक्षण करते हुए पड़रौना-थावे-छपरा ग्रामीण रेल खण्ड पर निरीक्षण हेतु रवाना हुए।

rkpshomnath

Recent Posts

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

3 minutes ago

20 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख: भारत से दुनिया तक, आज के दिन क्या-क्या हुआ?

20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…

15 minutes ago

20 अक्टूबर का राशिफल: दशहरे पर किस राशि को मिलेगा तरक्की का संकेत? जानें शुभ रंग और उपाय

विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…

32 minutes ago

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

6 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

10 hours ago