सरकार की उपलब्धियों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे-भूपेन्द्र

देवरिया(राष्ट्र की परंपरा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों का थाती लेकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन उपलब्धियों की बदौलत लोकसभा की सभी सीटे भाजपा फिर जीतेगी और तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनायेंगे।भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गांव,गरीब,किसान,मजदूर,नौजवान समाज के सभी वर्ग के लिये अनेक काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा देवरिया में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लोकसभा चुनाव में हम फिर एक बार बहुत भारी सफलता प्राप्त करेंगे।कार्यकर्ताओ के बल पर ही हमने दो सांसदों की पार्टी से शुरू करके ही इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है
पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में नये जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। संगठन को मजबूत करना एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के मकसद से नये जिलाध्यक्ष बनाये गये है। भाजपा में सभी लोगों का अलग-अलग काम एवं जिम्मेदारी है।
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में टिकट बाटेंगे कि टिकट मांगेंगे वह समय तय करेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने शहर की भीखमपुर रोड स्थित संस्कृति मैरिज हॉल बूथ संख्या 198,199 पर तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने गरुलपार के बूथ संख्या 219,220 के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता हरेन्द्र जायसवाल के आवास पर व सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने गौरीबाजार में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ संस्कृति मैरेज हाल के परिसर में कार्यकर्ताओ के साथ वृक्षारोपण भी किया।इस कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी,राजेश कुमार मिश्रा,प्रमोद शाही,श्रीनिवास मणि,निर्मला गौतम,शिवकुमार राजभर,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय राव,बलराम उपाध्याय,नगर मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय,दुर्गेशनाथ तिवारी,अंकुर राय,नित्यानंद पाण्डेय,अखिलेश तिवारी,निशिरंजन तिवारी,धनुषधारी मणि,राजेन्द्र विक्रम सिंह,निरंजन शुक्ला,अमन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago