पत्नी का हत्यारा पती को फावड़ा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
तरवां थाना क्षेत्र के टण्टवा खास गांव में रविवार की रात अधेड़ पत्नी पर फावड़े से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारने वाला पति, मंगलवार की सुबह क्षेत्र के बेलहाडीह गांव के समीप पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है।
बताते चलें कि तरवां क्षेत्र के टण्टवा खास गांव में रविवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से हुए विवाद को लेकर स्वभाव से उग्र पति ज्ञानेंद्र सिंह ने 55 वर्षीय पत्नी आशा सिंह पर फावड़े से घातक प्रहार कर दिया। इस घटना में आशा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने वाला पति रात में ही घर से निकल गया। घटना की जानकारी परिजनों और गांव के लोगों को सोमवार की सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई सर्वेश सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना क्षेत्र जहानागंज की तहरीर पर हत्यारोपी ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पति को बेलहाडीह गांव के समीप दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि पत्नी से उसके वैचारिक मतभेद थे, जिसकी वजह से रविवार की रात दोनों में विवाद हुआ और उसने घटना को अंजाम दे दिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

7 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

7 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

7 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

7 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

7 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

8 hours ago