पति के पिटाई से पत्नी की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत निधि नगर संकल्पा गाँव निवासी एक पत्नी को पति ने डंडों से पीट-पीट उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को खींचकर बाग में पहुँचा दिया।

जानकारी पर पहुँचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बार बार पति के बयान बदलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम निधि नगर संकल्पा निवासी प्रमिला देवी (35) पत्नी विनोद कुमार का शव जैतापुर गाँव में स्थित आम के बाग में पड़ा मिला। मौके पर संघर्ष करने और लाठियों से पिटाई के सबूत पाये गये। पति विनोद कुमार ने शव बरामद होने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी चरण सिंह उर्फ गब्बर सिंह को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस पहुचीं। पुलिस ने महिला के शव की तलाश शुरू की। काफी देर बाद पति के निशान देही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस को पति विनोद कुमार ने तीन लोगों पर लाठियों से पीटकर हत्या किए जाने की तहरीर दी। लेकिन बार बार पति द्वारा बदले जा रहे ब्यान से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जबकि पति विनोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि जैतापुर गाँव निवासी अवध कुमार सिंह की बाग से महिला का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर डंडे, चप्पल और संघर्ष के निशान भी मिले हैं। मालूम हो कि महिला की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैम कि हमलावरों ने महिला की हत्या सुबह ही कर दी थी। गाँव के लोगों ने बताया कि मृतक महिला की दो बेटी और एक चार वर्ष का पुत्र भी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर में 8 अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा…

7 minutes ago

बरियारपुर में खूनी संघर्ष का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, दो की हालत गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर…

12 minutes ago

बलिया में चखना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, दो टीमें गठित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात सामने…

38 minutes ago

भारतीय संस्कृति की आत्मा: गायत्री मंत्र में निहित चेतना, विवेक और नैतिक शक्ति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति केवल रीति-रिवाजों, पर्व-त्योहारों और अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है,…

45 minutes ago

रक्त से आगे संस्कारों का रिश्ता: माता-पिता और पुत्र के अटूट बंधन से गढ़ता है समाज का भविष्य

— डॉ. सतीश पाण्डेयमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माता-पिता और पुत्र का रिश्ता केवल जन्म से…

51 minutes ago

संस्कार से सिस्टम तक भटकाव: मूल्यों के अभाव में असंतुलित होता समाज

— कैलाश सिंहमहराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समाज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है,…

57 minutes ago