Categories: Newsbeat

25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में बंधी मिली गाय

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किठौर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी कुलदीप उर्फ सोनू पंडित को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह गौ रक्षा की आड़ में गोवंश को गौकशी के लिए सप्लाई करने के अवैध कारोबार में शामिल था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक जीवित गाय और बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा पिकअप बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 की रात किठौर थाना पुलिस ग्राम बहरोड़ा रोड पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में गोवंश को गौकशी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय पिकअप की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा।पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक का पिकअप से नियंत्रण हट गया और गाड़ी सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगा। भागने के दौरान रास्ते में पड़े पत्थर से टकराकर वह गिर पड़ा, जिससे उसके दाहिने पैर में चोट लग गई। इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ सोनू पंडित निवासी कासमपुर माछरा, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप की तलाशी ली तो उसके पिछले हिस्से में एक जीवित गाय मिली। गाय के पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। पुलिस ने गाय को मुक्त कराते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने गोवंश की तस्करी कर उन्हें गौकशी के लिए सप्लाई करने के अवैध धंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही आजम खान गिरफ्तार, रातभर ED ने की पूछताछ

सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…

29 minutes ago

आसमान में उड़ान भरने को तैयार कैनसैट!

एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…

45 minutes ago

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

1 hour ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

3 hours ago

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो खोया नष्ट

मिठाई दुकानों से लिए गए नमूने, साफ-सफाई में कमी मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस…

3 hours ago

सर्दियों में पेट की चर्बी से हैं परेशान?

घर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, फिटनेस बनाए रखने में मिलेगी मदद लेखक: अमरेश रावत…

3 hours ago