निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जी०आई०टी०आई० कैंपस मे 17 नवंबर 2022 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित है। अभी तक निजी क्षेत्र की कम्पनी पिपल ट्री ऑनलाइन, एच०डी०एफ०सी० इण्डिया प्रा०लि०, टाटा मोटर्स इम्पलाईज मैन पावर सर्विस, पशुपति नाथ बायोटेक्नोलाजी प्रा०लि० द्वारा प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन किया जाएगा। रिक्त पदों हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।
उपरोक्त योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक को 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ उक्त रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन रू० 8500-15000 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago