दो -दो बार तबादले का आदेश जारी होने के बाद रोहन कलमे को क्यों नहीं किया जा रहा है रिलीज

कार्यमुक्त करने के संबंध मे शुक्रवार को वंचित बहुजन आघाड़ी का दोपहर 2 बजे तीव्र आंदोलन का इशारा

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
देश की सबसे श्रीमंत मानी जाने वाली मुंबई महानगरपालिका पर बार बार और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं। कई मनपा के अधिकारी विभाग में पिछले कई वर्षों से डटे पड़े हुए हैं। जबकि महानगरपालिका के अनुसार अधिकारियों के तीन वर्ष के बाद रूटिंन बदली कर दी जानी चाहिए। मुंबई मनपा के कुर्ला के एल वार्ड के अंतर्गत घन कचरा व्यवस्थापन विभाग के सहायक अभियंता रोहन कलमें का पिछले 2 महीनो के भीतर दो बार तबादला हुआ है। दोनों ही बार दूसरे विभाग का अधिकारी रोहन कलमें के स्थान पर आया । उसने चार्ज भी लिया लेकिन रोहन कलमे ने चार्ज नहीं छोड़ा और वह अधिकारी पहली बार बैरंग लौट गया और दूसरी बार पिछले एक हफ्ते से वार्ड में बैठा हुआ है, लेकिन रोहन कलमें को रिलीज नहीं किया जा रहा है। बता दे की महानगरपालिका में कर्मचारियों की कमी है, उसके बावजूद ही एक भी एक ही पोस्ट दो दो अधिकारियों को बैठाकर मनपा द्वारा मनुष्य बल का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अब ऐसे में यह चर्चा है कि क्या मुंबई मनपा के अंदर ट्रांसफर का अवैध रूप से कारोबार चलाया जा रहा है, क्योंकि रोहन कलमें पर स्थानीय नागरिकों ने कई बार भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है और भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद ही उसका दो बार तबादला किया जा चुका है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि राजनीतिक दबाव की वजह से रोहन कलमें का तबादला रोक दिया जाता है जो कि मनपा कानून के गलत इस्तेमाल का ज्वलंत उदाहरण है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता विनोद सोनकांबले ने आरोप लगाया है कि भीलवाड़ा के सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर रोहन कलमे पर विशेष रूप से मेहरबान है। वे यह नहीं चाहते कि रोहन कलमें का तबादला किसी अन्य वार्ड में हो। क्योंकि रोहन कलमें उनके लिए एक कमाऊ पूत है। इसीलिए पिछले 10 दिनों से रोहन कलमे का रिलीज ऑर्डर उनके टेबल पर रखा हुआ है लेकिन वह साइन नहीं कर रहे हैं। इस संदर्भ में प्रतिक्रिया लेने के लिए सहायक आयुक्त धनजी हेर्लेकर से संपर्क करने की बार-बार कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, इसलीये शुक्रवार 15-03-2024 को दोपहर 2 बजे वंचित बहुजन आघाडी (चांदीवली विधानसभा )का एल विभाग मनपा पर दोपहर 2 बजे तीव्र आंदोलन का इशारा किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

UPPSC Recruitment 2025: यूपी में ग्रुप A और B के 2158 पदों पर भर्ती, मेडिकल और स्वास्थ्य विभाग में सुनहरा मौका

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने ग्रुप A और…

8 minutes ago

ढाई करोड़ की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, STF और बर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बर्रा पुलिस और एसटीएफ ने गुरुवार को नशे के कारोबार…

27 minutes ago

कैसा रहेगा 29, 30 और 31 दिसंबर को यूपी, दिल्ली और बिहार में मौसम? IMD की ताज़ा भविष्यवाणी

मौसम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने…

1 hour ago

‘पुतिन की मौत…’ क्रिसमस पर जेलेंस्की की दुआ, रूस के खिलाफ तीखे संदेश से मचा हलचल

Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के मौके पर रूस और…

1 hour ago

नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – “आतंकियों को भी Merry Christmas”

Airstrikes In Nigeria: अमेरिका ने नाइजीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के ठिकानों पर…

2 hours ago

मानवता का सर्वोच्च धर्म: बाबा आमटे का सेवा-संकल्प

डॉ. संदीप पाण्डेय नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह कथन बाबा आमटे के जीवन…

2 hours ago