इस बार दोनो पार्टी मे कांटे की टक्कर
मुंबई/अजय उपाध्याय 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. यहां हाल ही में दो बड़े क्षेत्रीय दल शिवसेना और एनसीपी में दो फाड़ के बाद से आगामी लोकसभा चुनाव में जबरदस्त मुकाबला होने की संभावना है. फिलहाल महाराष्ट्र में दो गठबंधन है एक एनडीए और दूसरा महाविकास अघाड़ी. दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने का अनुमान है.
लोकसभा चुनाव 2024 में मौजूदा बीजेपी गठबंधन एनडीए को 22 से 28 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की गठबंधन एमवीए को 18 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है. इस लिहाज से देखें तो पिछले साल के मुताबिक एनडीए को लगभग 13 से 16 सीटों का नुकसान हो सकता है. महाराष्ट्र में लोकसभा के कुल 48 सीटें है. लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को कुल 48 सीटों में से 41 पर जीत मिली थी. 2019 चुनाव में बीजेपी को 23 सीटें मिली थी, शिवसेना को 18 सीटें, एनसीपी को 4 और कांग्रेस का केवल एक सीट पर जीत हुआ था. वहीं इस बार एनडीए को नुकसान होने का अनुमान है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी साथ में चुनाव लड़े थे. क्योकीं महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टी शिवसेना इस बार दो गुटों में बंट गई है, एक उद्धव ठाकरे, दूसरा एकनाथ शिंदे का गुट है. साथ ही शरद पवार की पार्टी एनसीपी मे भी दो गुट हो गए. दोनों पार्टी (शिवसेना और एनसीपी) पार्टियों में से एक-एक गुट फिलहाल एनडीए के साथ है. अगर महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों पर आज चुनाव होते है तो कांटे की टक्कर होने का अनुमान हो सकता है।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…