समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त कैसे होगा उपचार

स्वास्थ्य केन्द्र पर बाल रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी : डॉ सतीश सिंह

रिक्त पदों की सूचना स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी गई है : डॉ आर एन वर्मा

धीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा में ग्रामीण इलाक़ा है जहां पर लोग अपने बच्चे को उपचार के लिए आते हैं लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा हैं,जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ एम बी बी एस बाल रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाना पड़ता है।ब्लॉक नवाबगंज ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा जमोग व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौगड़वा ,बाबागंज रुपईडीहा में है लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न होने से बीमार बच्चों के साथ तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है, बच्चों के बीमार होने पर परिजनों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।कई बार बच्चों की हालत गंभीर होने पर मरीज को या तो झोला छाप डॉक्टर का सहारा लेना पड़ता है या फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है, लेकिन कभी कभी तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे रास्ते में दम तोड़ देते हैं।इस प्रकरण पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा जमोग के अधीक्षक डॉ आर एन वर्मा से बात करने पर बताया कि
बाल रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों की सूचना स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी गई है, इन पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से संभव है ,लेकिन इस स्थिति में बच्चों के बीमार होने पर परिजना को जिला अस्पताल की दौड़ लगाना मजबूरी बन गई हैं,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा में बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है।इस विषय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच से बात करने पर बताया कि मुझे इस विषय पर जानकारी है की चर्दाजमोग समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोई बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती अभी रिक्त है इस की व्यवस्था की जा रही है ,बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है, हालांकि जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं लेकिन समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा में बेहतर सुविधाएं नहीं होने से लोगों की निर्भरता जिला अस्पताल पर अधिक है,बच्चों की सेहत को लेकर भी हालात बहुत अच्छे नहीं है ।इस क्रम में इलाज करने आए,समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रामपुर से कविता अपनी बिटिया राधा उर्म 5 वर्ष की और कल्यान पुर से केसरुन अपने बिटिया गुलफिशा 4 वर्ष लखैईया से प्रेम लता अपने बच्चे अर्चना 8 वर्ष की नानकाई 7 वर्ष ग्राम देवरा से अर्पित 3 वर्ष का इलाज कराने आए तमीदारों से बात करने पर बताया कि,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा जमोग में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से बच्चों का उपचार सही से नहीं हो पता है बच्चों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

10 hours ago

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैंचाहे जितना प्रयत्न…

2 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति बरहज/देवरिया…

2 days ago

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 32 संस्थानों की जांच; 15 को नोटिस, 3 सील

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होमों में चला संयुक्त निरीक्षण अभियान, फायर व विद्युत सुरक्षा…

2 days ago

मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों की पदयात्रा, जल सत्याग्रह का ऐलान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की…

2 days ago

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

4 days ago