नई दिल्ली।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देश में 17वें उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। मंगलवार, 9 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले मतदान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी पंजाब और हरियाणा से जुड़े सांसदों के साथ मिलकर वोट डालेंगे।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राम मोहन नायडू और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को इस चुनाव के लिए चुनाव एजेंट नियुक्त किया गया है। वहीं, एनडीए खेमे से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव से एक दिन पहले यानी 8 सितंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन कर सकते हैं।
दो दिग्गज आमने-सामने
इस बार का मुकाबला दक्षिण भारत से आने वाले दो नेताओं के बीच है। सत्तारूढ़ एनडीए ने सी. पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं। वोटों की गिनती मंगलवार शाम को पूरी कर दी जाएगी और देर रात तक नतीजों की घोषणा होने की संभावना है।
चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन मंडल
राज्यसभा महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने बताया कि मतदान संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा।
चुनाव सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।निर्वाचक मंडल में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (5 सीटें रिक्त), 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (1 सीट रिक्त) शामिल हैं।कुल निर्वाचक मंडल की संख्या 788 है, जिसमें से इस समय 781 सदस्य मतदान करेंगे।
इस चुनाव के जरिए तय होगा कि सी. पी. राधाकृष्णन या बी. सुदर्शन रेड्डी में से कौन देश का 17वां उपराष्ट्रपति बनेगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…