विश्व साक्षरता दिवस पर छात्रों शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली

शिक्षा पल-पल साथ निभाती है- सत्यप्रकाश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय बरौली करजही विकास खंड भलुवनी में सोमवार को विश्व साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षकों, छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा ने किया। शिक्षकों, बच्चों की रैली गांव में जाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। छात्रों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई । खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा जहां होती है वहां विकास, सुख, समृद्धि और उन्नति होती है। शिक्षा आपके अधिकारों से अवगत कराती है, आपको आपका शोषण होने से बचाती है, शिक्षा पल-पल आपका साथ निभाती है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साक्षरता शिक्षा की शुरुआत और ज्ञान की राह पर चलाने वाला माध्यम है। रैली बरौली चौराहा होते हुए गांव में भ्रमण की। इस दौरान संदीप कुमार, अर्चना यादव, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र प्रजापति,सविनय यादव,संगीता यादव, अमिता देवी,शांति देवी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

1 hour ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

2 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

3 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

3 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

4 hours ago