काठमांडू। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नेपाल में सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और हाल ही में फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और स्नैपचैट जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ युवा वर्ग का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। रविवार को राजधानी काठमांडू के मैतीघर क्षेत्र में हज़ारों की संख्या में जेन Z प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
स्थिति तब बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र का उल्लंघन कर संसद परिसर में प्रवेश की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले, रबर की गोलियां और पानी की बौछारों का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति भी बनी।
काठमांडू जिला कार्यालय के प्रवक्ता मुक्तिराम रिजाल ने मीडिया को जानकारी दी कि हालात काबू से बाहर होते देख रविवार रात 10 बजे (1615 GMT) तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को हिंसा रोकने और स्थिति नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
नेपाल में मचे बवाल का असर भारत-नेपाल सीमा पर भी दिख रहा है। अशांति को देखते हुए भारत ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात कर गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, नेपाली युवाओं का आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन कर जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि यह आंदोलन लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। नेपाल में हालात पर भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…