दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने 102 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में महराजगंज स्थित परमहंस पाल पीजी कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान फायरिंग अभ्यास किया। बी और सी सर्टिफिकेट के कैडेट्स ने मस्कट ड्रिल के साथ फायरिंग के मूल सिद्धांतों, सुरक्षा नियमों और सैन्य अनुशासन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैडेट्स ने पहले मस्कट ड्रिल का अभ्यास किया। इसके बाद प्रशिक्षकों ने उन्हें फायरिंग की तकनीक, आवश्यक सावधानियों और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। कैडेट्स ने अनुशासन के साथ अभ्यास में प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण से उनमें एकाग्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद मिली। विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश गोयल, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, 102 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बटालियन के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से कैडेट्स को व्यावहारिक सैन्य प्रशिक्षण का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से एनसीसी की गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे कैडेट्स को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। प्रशिक्षण में सीनियर अंडर ऑफिसर नीलेश यादव, अंडर ऑफिसर अभिषेक मिश्रा, विकास यादव, गुड़िया कुशवाहा, शिखर पाण्डेय, नैन्सी श्रीवास्तव, आकांक्षी राय, अंकिता शर्मा, अनुभव पाण्डेय, उत्कर्ष ओझा, दीप्ति सिंह, प्राची गुप्ता, विशाल पाण्डेय, यादवेंद्र गोस्वामी, प्रवेंद्र कृष्ण, प्रीति पाण्डेय, उजाला सिंह, अंकिता यादव, सुहानी सहानी, सूरज कुमार, शिखा शुक्ला, शिखा त्रिपाठी, दीपू कुशवाहा सहित अन्य एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दांव! 26 नवंबर को आएगा PDA का…
दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…
सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…
यूपी में BJP विधायकों की बढ़ी धड़कनें! 2027 में कट सकता है टिकट? अपनी सीट…