लोक सभा क्षेत्र सलेमपुर आखिर किस करवट होंगे 25% सवर्ण मतदाता

भाटपार रानी/ देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

आखिर 5 बार ब्राह्मण सहित 7 बार सवर्ण सांसद देने के बाद से अब निरंतर किसी भी पार्टी द्वारा किसी सवर्ण प्रत्याशी को टिकट क्यों नहीं मिल पा रहा है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आखिर कार सवर्ण समाज के साथ ऐसा घोर अन्याय क्यों हो रहा है अब जनता मुखर हो रही है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बलिया जिले के 3 विधानसभा बेल्थरा रोड, बांसडीह और सिकंदरपुर तथा देवरिया के 2 विधानसभा सलेमपुर और भाटपार रानी से मिला कर निर्मित हुए इस सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 61 हजार कुल मतदाता संख्या बताई जा रही हैं। जिसमें कि ब्राह्मण 15%, क्षत्रिय 4%,वैश्य 4% और कायस्थ 2% सहित कुल 25% सवर्ण मतदाता की संख्या बनती है, वर्तमान लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका इनकी अब होने जा रही है। वहीं यहां से 1952 और 1957 में विश्वनाथ राय, 1952 और 1967 में विश्वनाथ पांडेय, 1971 में तारकेश्वर पांडेय तथा 1980 और 1984 में रामनगीना मिश्र सांसद रह चुके हैं। इस तरह से देखा जाए तो 2 बार क्षत्रिय और 5 बार ब्राह्मण सहित कुल 7 बार सलेमपुर लोक सभा शीट पर सवर्ण सांसद रह चुके हैं । अब जबकि ये लगातार हासिये पर यहां किए जा रहे हैं तब अयोग्य सांसदों के कारण क्षेत्र के पिछड़ने को मुद्दा बनाते नजर आ रहे हैं।सलेमपुर के सवर्ण मतदाताओं को अपनी उपेक्षा पर अब भारी रोष है। वहीं 25% सवर्ण मतदाता अब तेजी से एकजुट होते दिख रहे हैं। वहीं आम मतदाता कि भी मांग है कि इस चुनाव में किसी योग्य,कर्मठ, ईमानदार स्वर्ण प्रत्यासी को टिकट मिलना चाहिए था जो अब घोषित प्रत्याशियों में किसी भी दल ने ऐसा नहीं किया आखिर क्यों…???
जो सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि ऐसा ही रहा अब यदि बसपा इस बार यदि सलेमपुर संसदीय चुनाव में सवर्ण प्रत्याशी उतार रही है तब बहुत ही बड़ा उलट फेर देखने को मिल सकता है । जो कि सवर्ण सहित सभी मतदाताओं की निवर्तमान सांसद रविन्द्र कुशवाहा से घोर नाराजगी है । जो कि सलेमपुर में एंटी इन कांबेंशी/सत्ता के विरोध में रूझान का अंडर करेंट चलता दिख रहा है। जो सवर्ण समाज के बसपा के तरफ विकल्प के तौर पर अपनी नजर लगाए हुए हैं।विकासवादी योग्य,कर्मठ और ईमानदार प्रत्याशी भी चाहते हैं।ऐसे प्रत्याशी के रूप में उन्हें शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, अब एक सर्वोत्तम विकल्प के रूप में दिख रहे हैं,यही कारण है कि स्वामी की लोकप्रियता क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ती दिख रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

1 hour ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

1 hour ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

1 hour ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

1 hour ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

14 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

16 hours ago