जब दो दूल्हे मियां चले ससुराल तो दूल्हा को लूट कर दो दुल्हन हुई फरार

मामला हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच जनपद आजमगढ़ अहिरौला थाना क्षेत्र का

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद में जब दूल्हे मियां चले ससुराल तो दूल्हे को लूट कर दुल्हन हुई फरार यह मामला क्षेत्र में जोरदार चर्चा का विषय बना हुआ है, जानकारी के अनुसार शादी के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे को लूटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि दूल्हे को लूटने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी सगी दुल्हन जिसे उसके साथ सात फेर लिया । बताया जारहा है कि दो दूल्हे एक साथ हरियाणा से शादी करने के लिए आजमगढ़ आये थे,एक मंदिर में दोनों दुल्हों ने शादी भी रचाई और विदाई से पहले दुल्हनों के कहने पर उनके घर जाने लगे, इसी बीच उनके साथ अनहोनी हो गई।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची दो थानों की पुलिस पहले तो सीमा विवाद में उलझी रही। फिर मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू करने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के भिवाड़ी के रहने वाले रामअवतार और जतिन की एक बिचौलिया के माध्यम से आजमगढ़ में शादी तय हुई थी, शादी के एवज में युवतियों के परिवार वालों को कुछ रकम भी देनी थी। दोनों युवक अपने कुछ परिचितों को लेकर तय रकम के साथ शुक्रवार को शादी के लिए आजमगढ़ के पड़ोसी जिले जौनपुर पहुंच गए। वहां से बिचौलिया के साथ शादी के लिए आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित शीतला देवी धाम मंदिर पहुंचे। लड़की पक्ष के लोग भी पहले से ही मंदिर पहुंचे चुके थे, मंदिर में धूमधाम से दोनों दूल्हों की दोनों युवतियों के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ शादी हुई। विदाई की तैयारी हुई तो दुल्हनों ने पहले घर से होकर आने की बात कही। एक ऑटो से दोनों दूल्हों के साथ दुल्हनें घर के लिए रवाना हो गईं, रास्ते में तहबरपुर-अहरौला थाने की सीमा पर खादारामपुर गांव के पास बाइक से पहुंचे कुछ लोग ने लाठी डंडों से धमकाकर ऑटो रोक लिया। इसके बाद दोनों दूल्हों के पास मौजूद करीब 60 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल लूट लिये। अपने साथ अचानक हुई घटना से दोनों भौंचक रह गए। दोनों के आश्चर्य का ठिकाना तब नहीं रहा जब बाइक सवारों के साथ दोनों दुल्हनें भी फरार हो गईं। अपने साथ हुई इस तरह की ठगी से दोनों दूल्हे हैरान रह गए। आसपास के लोगों से मोबाइल फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। पहले तो अहरौला और तहबरपुर की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जब सीमा विवाद निबटा तो अहरौला पुलिस ने तहरीर ली,अहरौला थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

46 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago