अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव एकमा स्टेशन पर

छपरा(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं 14617 बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर ठहराव 09 सितम्बर,2023 शनिवार से अगली सूचना तक एकमा स्टेशन पर दिया गया है।
इस अवसर पर शनिवार को एकमा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद महराजगंज(बिहार) जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा गाड़ी संo 14617 बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को एकमा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को सारण जिले के एकमा स्टेशन पर ठहराव देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा की एकमां स्टेशन पर पहले बहुत कम यात्री सुविधाएँ थी और मेरे लगातार प्रयास के बाद क्रमिक रूप से एकमा स्टेशन पर विभिन्न सुविधाएं दी गयी। इसी प्रकार मेरे ही प्रयास से एकमा स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस,पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और आज जनसेवा एक्सप्रेस को ठहराव मिला है। आज मेरे ही प्रयास का परिणाम है कि,एकमा स्टेशन को भारतीय रेलवे ने अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास स्टेशन योजना में शामिल किया गया है, जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय द्वारा शीघ्र ही हो जाएगी। उन्होने क्षेत्रीय जनता से अपील की एकमा स्टेशन पर अर्निंग का पूरा ध्यान रखें ताकि ठहराव कायम रहे इसके लिए अधिक से अधिक यात्री अपना उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें।
उन्होंने बताया कि एकमा के यात्रियों की माँग एवं मेरे लगातार अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 14617 बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को छपरा सीवान रेल खण्ड पर पड़ने वाले एकमा रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव मिला है। इसी क्रम में 09 सितम्बर, 2023 से एकमा स्टेशन पर गाड़ी सं० 14617 बनमंखी- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस गाड़ी 16:25 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर16:27 बजे अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी के ठहराव से एकमा समेत आस-पास की जनता को भी सीवान ,भटनी, गोरखपुर,गोण्डा, बुढ़वल,सीतापुर,बरेली,मुरादाबाद,सहारणपुर,अम्बाला कैन्ट,जालंदर सिटी तथा अमृतसर तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। मैं एकमा रेलवे स्टेशन पर बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस ठहराव शुभारम्भ पर आप सभी को बधाई देता हूँ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव, सहायक मंडल इंजीनियर/सीवान राजेश कुमार मिश्रा,सहायक सुरक्षा आयुक्त /छपरा मुकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन, सहायक मंडल सिगनल एवं दूरसंचार गौरव श्रीवास्तव, सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक,स्टेशन के रेलवे कर्मचारी एवं भाड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने किया

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

17 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

19 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

20 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago