बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर निवासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ीह जब गोरखपुर से चलकर बलरामपुर गोंडा होते हुए बहराइच तक जाने वाली ट्रेन 510131 पयागपुर पहुंची तो , प्लेटफार्म पर उपस्थित लोगों ने ट्रेन चालक गार्ड को माला पहना कर स्वागत किया ।
इस ट्रेन के चल जाने से लोगों को गोरखपुर जाने के लिए गोंडा नहीं जाना पड़ेगा बल्कि बहराइच से गोंडा के बीच में पड़ने वाले मुख्य प्लेटफार्म से ट्रेन की यात्रा कर सकेंगे साथ ही साथ व्यापार के मामले में भी प्रगति हो सकेगी ।
लोगों को मानसिक इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था उसके लिए गोंडा से ही ट्रेन पकड़ ली पढ़ती थी जिससे ज्यादा परेशानियों का सामना भी करना पढ़ रहा था लेकिन स्टील के चल जाने से अब मानसिक इलाज कराने के लिए गोरखपुर जाना और आना दोनों सुलभ हो जाएगा । ट्रेन संख्या 05131 अपने निर्धारित समय 12: 24 से डेढ़ घंटे विलम्ब से पयागपुर रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंची ।जहां व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्यामजी मिश्र , उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल कोषाध्यक्ष विनोद चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे ओम प्रकाश मिश्र, व्यवसाय आनद मिश्र आदि ने चालक पंकज श्रीवास्तव सहायक सूरज कुमार गार्ड स्वामी प्रसाद को माला पहनाया और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…