पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला तो भावुक हुए क़स्बा के लोग

बाबागंज (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS) बहराइच कानून और शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए कई पुलिसकर्मियों के थानाक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसी क्रम में कोतवाली रूपईडीहा थानाक्षेत्र की बाबागंज चौकी पर तैनात आरक्षी उमेश चौधरी व विनय चौधरी का भी हरदी थाने पर तबदला कर दिया गया है। इस तबादले की खबर सुन चौकी क्षेत्र के दर्जनों व्यापारी, ग्राम प्रधान व स्थानीय पत्रकारों का चौकी पर जमावड़ा लग गया। शनिवार को विदाई के वक्त जैसे ही सभी अन्य पुलिस कर्मियों से मुलाकात करके विदा लेने की परंपरा निभाई जा रही थी कि तभी चौकी व थाने में तैनात सिपाही विजेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और भावुक होकर आरक्षी विनय चौधरी व उमेश चौधरी से लिपट गये।इस मौके पर आरक्षियों ने कहा कि यह सम्मान पाकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जो सेवा करने का मौका बाबागंज चौकी पर रहकर उन्हें मिला है, उसके लिए वह ईश्वर के आभारी हैं. ट्रांसफर भले ही उनका दूसरे थाने हो रहा है, लेकिन उनका दिल सदा बाबागंज क्षेत्र में ही रहेगा। ज्ञात हो की लगभग दो वर्षो के कार्यकाल में कई घटनाओ का खुलासा कर क्षेत्र में क़ानून का राज कायम रखने में अतुलनीय योगदान रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अंसार बाबू अंसारी, प्रधान मो0 इरशाद, प्रधान अफाक सिद्दीकी, पूर्व प्रधान उत्तम कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर, समाजसेवी फ़तेह आलम खान, मतलू खान, विजय गुप्ता, डॉ0 विनय आर्य, व्यापारी अख़लाक़ अहमद सहित सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

47 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago