सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने लोगो की सुनी फरियाद

बरहज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)
शनिवार को बरहज तहसील के गांधी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिससे की फरियादियों के छोटे बड़े मामलों का निपटारा किया जा सकें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर गांधी सभागार फरियादियों से खचाखच भरा हुआ था और अपनी अपनी फरियाद लेकर लोग लम्बी कतारों में खड़े रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस के पहले जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा बरहज नगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर विद्यालय में बने एमडीएम का स्वाद चखा ।
उसके बाद जिला अधिकारी के द्वारा दिव्यांग जनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया । संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 मामले आए जिसमें पुलिस से 11 राजस्व से 27 विकास से 3 अन्य 10 मामले आए जिसमें राजस्व के 7 मामलों का निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस में बबली उपाध्याय पुत्री रामज्ञान ने एक पत्र के माध्यम से यह बताया की 2 सितंबर शुक्रवार को उसके परिवार के चचेरे भाइयों द्वारा घर से निकाल कर मारा पीटा गया था जिसकी सूचना पीड़िता द्वारा मईल थाने में देकर न्याय की गुहार लगाई गई जिसमें मईल पुलिस ने चचेरे भाईयों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 151 में जेल भेज दिया जहां मेरे द्वारा विरोध किया गया मेरे साथ तहसील में तैनात बाबू ओम प्रकाश एवं अधिवक्ता अरविंद प्रजापति ने हमसे ₹5000 आरोपियों को जेल भेजने के नाम पर लिए मैंने लालच में आकर उन्हें दे दिया लेकिन आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया और मेरे साथ कोर्ट के सामने ही बदसलूकी की गई आरोप है की पीड़िता का चचेरा भाई उसके साथ बदसलूकी करने की बात कर रहा था लेकिन संबंधित अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई इस संबंध में पूछे जाने पर अरविंद प्रजापति अधिवक्ता द्वारा यह बताया गया की लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं मैंने सिर्फ आपत्ती लिखने का ₹200 फीस लिया था और अधिवक्ता की कोई फीस निर्धारित नहीं होती
बाइट -बबीता उपाध्याय पीड़ित
बाइट -अरविंद प्रजापति अधिवक्ता

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago