सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हडुवा उर्फ़ औरंगाबाद में सड़क निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है, लेकिन बुधवार को मजदूरों की कमी के कारण काम रुकने की नौबत आ गई। स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रियंका देवी के पति विनोद कुमार ने देरी न होने देने का फैसला लेते हुए खुद फावड़ा उठा लिया और राजमिस्त्री के साथ निर्माण कार्य में जुट गए।करीब दो सौ मीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरों की अनुपस्थिति से काम बाधित हो रहा था। विनोद कुमार ने सड़क पर आवागमन लंबे समय तक प्रभावित न हो, इस सोच के साथ रेड़ी और बालू की सफाई से लेकर अन्य कार्यों में पूरी तरह मजदूर की तरह हाथ बंटाया। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उनका वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।हालांकि उनके इस प्रयास का कुछ परिवारजन ने विरोध भी जताया, लेकिन गांव के विकास और समय पर कार्य पूर्ण कराने के संकल्प के चलते विनोद कुमार काम में लगे रहे। ग्रामीणों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण कम ही देखने को मिलता है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…