बड़ा खुलासा: पाँच लाख से अधिक राशन कार्डधारक अपात्र, आयकर डाटा मिलान में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में राशन कार्डों की बड़े पैमाने पर पड़ताल के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आयकर विभाग के डाटा मिलान में पता चला है कि राज्य में निर्धारित आय सीमा से अधिक आय वाले 5 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारक अपात्र हैं। खाद्य विभाग ने अब तक 16.92 लाख कार्डधारकों का विवरण आयकर डाटा के साथ मिलान कराया है।

55% कार्डधारक अपात्र पाए गए

पूर्ति निरीक्षकों द्वारा की गई जांच में 910378 कार्डधारकों की अब तक पुष्टि की गई है, जिनमें से 503088 लोग अपात्र पाए गए हैं। यानी जांचे गए कार्डों में 55% कार्डधारक नियमों के दायरे में नहीं आते।

ये भी पढ़ें – बीत गई प्रधानी, फिर भी साबरुन को नहीं मिला आवास: सरकारी दावों की सच्चाई दिखाती लक्ष्मीपुर खास की हकीकत

किसे मिल सकता है राशन कार्ड का लाभ?

• शहरी क्षेत्रों में वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए

• ग्रामीण क्षेत्रों में वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए

लेकिन जांच में यह सामने आया कि—

• ग्रामीण क्षेत्रों में 923013 कार्डधारकों की आय 2 लाख से अधिक थी

• शहरी क्षेत्रों में 769361 कार्डधारक 3 लाख से अधिक की आय वर्ग में पाए गए

नाम काटने की प्रक्रिया शुरू

सूत्रों के अनुसार, अपात्र पाए गए कार्डधारकों की सूची खाद्य विभाग को भेज दी गई है और नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यदि बाकी बचे डाटा में भी इसी दर से अपात्र लोग मिलते हैं, तो कुल संख्या सवा नौ लाख से अधिक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें – मालती देवी स्मृति दिवस पर सेवा विभाग देवरिया द्वारा निःशुल्क बीएमडी चिकित्सा शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

Karan Pandey

Recent Posts

केरल में बढ़ी सियासी गर्मी: प्रियंका गांधी और चेन्निथला के काफिलों के सामने काले झंडे, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

केरल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केरल में कांग्रेस और भाजपा के युवा संगठनों के बीच…

36 seconds ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

18 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

36 minutes ago

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

4 hours ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

5 hours ago