लार भाटपार-रानी मार्ग पर लूट की कोशिश,फायरिंग में बची जान

देवरिया/लार(राष्ट्र की परम्परा) लार भाटपार रानी रामनगर के समीप बुधवार के करीब दिन में दो बजे एक बड़ी वारदात टल गई।राउतपार रघेन गाँव के रहने वाले धीरेंद्र यादव (पुत्र – बाबू नंदन यादव)अपने साथी प्रकाश यादव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों लार के एटीएम से पैसा निकालकर वापस अपने गाँव जा रहे थे।इसी दौरान बाइक से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने इनका पीछा किया।घायलों ने बताया कि बदमाशों ने पहले बिहार जाने का रास्ता पूछा और उसके बाद अचानक बाइक रोककर लूटपाट की कोशिश शुरू कर दी।पीड़ितों के अनुसार,बदमाशों ने पहले पिस्टल सटाकर पैसे और चैन की मांग की।विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग करने की कोशिश की,लेकिन किस्मत से पिस्टल में गोली फंस गई, जिससे बड़ी घटना टल गई।

इस दौरान धीरेंद्र और प्रकाश ने किसी तरह खुद को बचाया और शोर मचाया,जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।इस दौरान बदमाशों ने धीरेंद्र के गले से चैन छीनने की कोशिश की और आधी चैन तोड़कर लेकर फरार हो गए।विरोध करने पर उन्हें चोट भी आई।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस बदमाशों की तलाश तेज कर दी

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

5 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

5 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

5 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

5 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

5 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

6 hours ago