जब प्रेमिका ने प्रेमी के जन्मदिन पर केक काटने से किया इनकार, तो प्रेमी ने खुद को गोली मार कर छोड़ दिया संसार

प्रयागराज( राष्ट्र की परम्परा)
यू पी के प्रयागराज में एक स्कूली छात्र ने सिर्फ इस बात पर अपने आप को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, कि उसने अपने जन्मदिन पर अपने प्रेमिका से केक काटने को कहा तो उसकी प्रेमिका ने केक काटने से इनकार कर दिया ।
दरअसल युवक ने अपनी प्रेमिका से जन्मदिन का केक काटने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया था,इसके अलावा जब लड़की ने बार-बार मिलने से मना किया तो छात्र ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी ली।
यह मामला मेजा थाना क्षेत्र का है। भभौरा गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे लोगों को गोली चलने का आवाज सुनाई । जब पास पहुचे तो देखा कि युवक की गोली लगने से मौत हो चुकी है। युवक की पहचान गांव के ही सभाजीत सिंह के बेटे आलोक सिंह के तौर पर हुई । आलोक 12वीं का छात्र था। इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेजा सीओ विमल किशोर मिश्र और इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र मामले की जांच में जुट गए।
जांच के दौरान जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो, प्यार में आत्महत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने जब आलोक की प्रेमिका को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि, 1 जनवरी यानी रविवार को आलोक ने जन्मदिन मनाया था। दो जनवरी की शाम वह मिलने आया था, आरोप है कि आलोक केक और तमंचा साथ लेकर आया था, तमंचा उसने कमर में लगाया था परिजनों से डरी हुई प्रेमिका ने आलोक से कहा कि वह इस तरह से नहीं मिल सकती कोई देख लेगा तो पिटाई हो जाएगी, वहीं लड़की ने केक काटने से भी इनकार कर दिया।
इस बात ने नाराज आलोक वहां से चला गया। 100 मीटर दूर वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। जब प्रेमिका वहां पहुंची तो आलोक ने खुद को गोली मार ली थी और उसके दोस्त वहां रो रहे थे। वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से तमंचा गायब था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

34 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago