Categories: Uncategorized

दिल्ली से लेभरी गांव शव पहुंचने पर परिजनों ने मचाया बवाल

आरोपित के घर पर शव को दाह संस्कार करने पर अड़े परिजन

आरोपित के परिजन घर से फरार

मैरवा/ बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
दिल्ली में मैरवा के लेभरी गांव के युवक की हत्या की घटना के बाद शनिवार को परिजनों ने शव को लेकर सीधे मैरवा थाना पहुंच गये, इस दौरान लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक और आरोपी का घर मात्र 100 मीटर की दूरी पर होने पर परिजनों ने पुलिस प्रसाशन से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगें, जहा थाना प्रभारी प्रमोद साह ने मृतक के परिजनों को समझाते हुए कार्यवाही में सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव को लेकर गांव पहुंचे शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों में चीखपुकार मच गया। इधर आक्रोशित परिजनों ने शव को आरोपी के घर पर रखकर जमकर बवाल मचाया है, साथ ही शव को आरोपी के घर पर दाह संस्कार करने के लिए परिजन अड़े रहे। वही भनक लगने पर आरोपी के परिजन घर से फरार हो गये थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय मुखिया तनवीर अहमद के द्वारा समझाने बुझाने पर शव को आरोपी के घर से हटाते हुए दाह संस्कार में जुट गये। मृतक के भाई निर्भय पटेल ने रोहित यादव सहित अन्य साथियों पर आरोप लगाया है। उसने बताया की रोहित सोने के दौरान लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया,जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्प्ताल में उसकी मौत हो गयी। बताते चले की दिल्ली के बल्लभगढ में लेभरी गांव से चार दोस्त मजदूरी करने के लिए 10 सितंबर को गये हुए थे,29 सितंबर को आपस मे विवाद होने ने बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर फरार हो गया। बल्लभगढ़ की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया और मामले की छनबीन में जुट गयी।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

9 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

9 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

9 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

9 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago