जब पढ़ाने मे अध्यापक करने लगे घोटाला तब ग्रामीणों ने विद्यालय में लगाया ताला

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शिक्षा क्षेत्र हरैया के कंपोजिट विद्यालय जोकहरा, जहाँ समय से नहीं पहुंचते हैं अध्यापक, इस लिए ग्रामीणों ने कंपोजिट विद्यालय में 1 घण्टे तक ताला बंद किये।
शिक्षकों के लेट लतीफ आने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
शनिवार की सुबह 9:15 बजे तक जब विद्यालय पर शिक्षक नहीं पहुंचे तो ग्रामीण स्कूल का ताला बंद कर दिए, 1 घंटे बाद करीब 10:00 बजे जब गांव के कुछ लोग पहुंचे और उच्च अधिकारियों से बात हुई तो स्कूल का गेट खोला गया।
कंपोजिट स्कूल जोकहरा शिक्षा क्षेत्र हरैया आजमगढ़ में कुल 10 शिक्षक तैनात हैं,जिसमें चार शिक्षक अवकाश पर बताए गए। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडेय ने काफी सिफारिश किया और कहा कि आगे इस तरह नहीं होगा।
सहायक अध्यापक राजेश कुमार राय, कर्मवीर यादव ,अलाउद्दीन, श्रेया राय अवकाश पर बताए गए। सुनील भारती ,नरेंद्र ,संजय यादव और दो शिक्षामित्र सहित कुल 10 अध्यापक हैं। जब सुबह 9:00 बजे विद्यालय नहीं खुला तो ग्रामीण 9:15 बजे के लगभग स्कूल में ताला बंद कर के गेट पर इंतजार करते रहे और उसके बाद 10:00 बजे तक गेट पर खड़े रहे। 10:00 बजे जाकर प्रधानाध्यापक के सिफारिश पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया। इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ को दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर आजमगढ़ ने बताया अभी हम इसको दिखवा रहे हैं। सत्यता मिलने पर पर कार्रवाई की जाएगी ।खंड शिक्षा अधिकारी से बात नहीं हो पाई ।फोन नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप रहा है कि आए दिन यह शिक्षक कभी 9:00 बजे नहीं आते ,10:00 बजे के लगभग ही आते हैं ।करीब एक घंटा विलंब से स्कूल पर आना होता है। विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित होता है,इसकी शिकायत की गई पर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर यह कार्रवाई करनी पड़ी। सुधार नहीं हुआ तो विद्यालय को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
गांव के निक्कू राय, दिनेश यादव , शिवलाल गोण, नवनीत राय, सत्यम राय ,दिनेश यादव, आशुतोष ,चंदन राय, सुरेंद्र राय, पिंटू शर्मा , सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय से लेकर विश्व की कई ऐतिहासिक घटनाओं ने बदली दुनिया

26 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर: स्वतंत्रता, राजनीति, विज्ञान, शांति और…

5 minutes ago

कार चलाने का डर छोड़िए! छोटी-छोटी आदतें बनाएंगी आपको आत्मविश्वासी ड्राइवर

महिलाएं इन 4 आसान टिप्स से भगाएं ड्राइविंग का डर, बनें बेफिक्र और आत्मनिर्भर AI…

8 minutes ago

केवल शोभायात्रा नहीं, समाज बदलने का संकल्प है वाल्मीकि जयंती; जानिए आदिकवि की अमर सीख

भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…

6 hours ago

महंगे पार्लर की जरूरत नहीं! करवा चौथ पर त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…

6 hours ago

जिनकी विदाई के बाद भी अमर हैं उनके विचार, साहित्य और संगीत की विरासत

26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…

7 hours ago

संगीत, साहित्य, राजनीति और खेल जगत की इन हस्तियों ने बढ़ाया भारत का मान

26 अक्टूबर: जन्मदिन विशेष रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर की तारीख…

7 hours ago