राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23082 मामले हुए निस्तारित, 373730 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया

6125000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया

बैंको एवं फाइनेंस कम्पनियों द्वारा कुल 47482435/- रूपये की हुयी ऋण वसूली

न्यायालयों के 2017 व प्रशासनिक विभागों के 20286 मामलों का निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर एवं अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23082 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक द्वारा कुल 779 मामलों में कुल 47482435 रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 2017 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 373730 रूपये का अर्थदण्ड एवं 6125000 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 20286 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण करते हुए 200 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की कोर्ट में कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 38 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 6125000 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। स्पेशल जज एस0सी0/एस0टी0 जितेन्द्र सिंह द्वितीय की कोर्ट में कुल 15 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में 02 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो जैनुद्दीन अंसारी की कोर्ट में 03 मामले का निस्तारण करते हुए 200 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में 83 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की कोर्ट में कुल 823 मामलों का निस्तारण करते हुए 248250 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 16 मामलों का निस्तारण करते हुए 8000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन संजय राज पाण्डेय के प्रभार में कुल 06 मामलों का निस्तारण करते हुए 2600 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 328 मामलों का निस्तारण करते हुए 2875 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल की कोर्ट में 172 मामलों का निस्तारण करते हुए 107000 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 फास्ट ट्रैक प्रथम अक्षिता की कोर्ट में 292 मामलों का निस्तारण करते हुए 1860 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
ग्राम न्यायालय मेंहदावल के न्यायाधिकारी प्रभात कुमार दूबे की कोर्ट में 213 मामलों का निस्तारण करते हुए 2745 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 06 मामलों का निस्तारण करते हुए 254695 रूपये का अवार्ड पारित किया गया। स्थायी लोक अदालत के सदस्यगण दिनेश कुमार अग्रवाल तथा सुनीता गुप्ता के प्रयास से 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह एवं बार के पदाधिकारीगण राकेश सिंह, महीप बहादुर पाल, सुनील कुमार पाण्डेय, चतुर जी शुक्ला समेत प्राधिकरण से रामभवन चौधरी, विरेन्द्र कुमार, रामयज्ञ चौधरी, विद्याधर, जयशंकर, मुलायम, बलदेव सहित कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पीसीएस में सफलता: अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…

10 hours ago

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…

10 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…

11 hours ago

राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सदस्य बने रोहित श्रीवास्तव

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…

11 hours ago

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

11 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

11 hours ago