जब कांग्रेस मजबूत होती है तब जनता को मिलती है राहत – मंसूरी

बरहज में कांग्रेस की मासिक बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) रविवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस आज जनता की उम्मीद है। कांग्रेस की तरफ आज जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। ऐसे दौर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की चुनौतियां बढ़ जाती हैं इसलिए संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाकर पंचायत चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार उतारेंऔर मेहनत कर उन्हें जिताने का प्रयास करें।।बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि जब -जब कांग्रेस कमजोर होती है तब -तब गैर कांग्रेसी सरकारें तरह -तरह के मनमाने टैक्स लगाकर जनता को लूटने का काम करती हैं और जब कांग्रेस मजबूत होती है तब भाजपा जैसी सरकार कांग्रेस के डर से मजबूरी में जनता को राहत देने का काम करती है। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में दी गयी राहत इसका ज्वलंत उदाहरण है लेकिन जनता मोदी सरकार के इस चालाकी को समझ रही है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव राकेश तिवारी ने कहा कि देवरिया जनपद में बारिश कम होने से सूखा की स्थिति पैदा हो गयी है और दूर्भाग्यपूर्ण है कि खाद के लिए भी किसान परेशान हो रहे हैं इसलिए देवरिया जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके।बैठक को मुख्य रूप से भोला तिवारी,नगर अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, विजय नेता,डा अमरेश सिंह,विरेन्द्र तिवारी, एडवोकेट अमरेश यादव, मनीष पाल,अखिलानंद तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार सिंह,प्रदीप पटेल, दीपक कुमार मल्ल,नील कान्त शुक्ल, श्रवण कुमार,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,धीरज यादव आदि ने संबोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज विधानसभा में पवन तिवारी की एंट्री!

आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…

4 hours ago

बिहार MLC चुनाव में घमासान!

8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…

5 hours ago

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 5 जगहों पर दिखेगा प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा

सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…

6 hours ago

शुगर, बीपी और सेहत की चिंता… फिर राम कपूर ने बदली जिंदगी, जानिए उनका फिटनेस सफर

Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…

7 hours ago