मार्च के मध्य से शुरू होगी गेहूँ की खरीद

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)  किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चली आ रही न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ खरीद की शुरूआत 15 मार्च, 2024 से की जा रही है। शासन ने गेहूँ के समर्थन मूल्य पर गत वर्ष के मुकाबले 150 रूपये की वृद्धि करते हुये इस वर्ष समर्थन मूल्य को 2275 रुपये प्रति कुन्तल पर निर्धारित किया है। कृषकों को गेहूँ के कम दाम का उचित मूल्य दिलाने व अधिक से अधिक किसानों की खुशहाली को ध्यान में रखते हुय यह निर्णय लिये गये हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनन्द द्वारा बताया गया है कि किसानों को खरीद के उपरान्त 72 घंटे के अन्दर ही गेहूँ का मूल्य उनके आधार से लिंक खाते में उपलब्ध करा दिया जाएगा। गेहूँ खरीद के लिये किसानों को fcs.up.data.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केन्द्र व क्रय केन्द्र प्रभारियों से सम्पर्क करवाया जा सकता है। जिले में गेहूँ खरीद की तैयारियाँ चालू हैं। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्रों का अनुमोदन कराया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेमिका की चाची की मौत, चाचा अस्पताल में भर्ती, आरोपी की भी गई जान

foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…

2 hours ago

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

2 hours ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

4 hours ago