सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पूरा कर रही है डबल इंजन की सरकार: योगी आदित्यनाथ

करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में ‘कबीर मगहर महोत्सव- 2024’ के समापन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹ 359.00 करोड़ की 114 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कियाl
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पूरा कर रही है डबल इंजन की सरकारl उन्होंने ने मध्ययुगीन संत कबीर दास की चर्चा करते हुए कहा कि इस नए जनपद को विकसित करने के लिए अनेक योजनाएं तैयार करायी जा रही हैंl कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज, रोडवेज बस स्टैंड और बखिरा झील का विकास सरकार की प्रथमिकता में हैl
सीएम योगी ने 600 नव विवाहिता जोड़ों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दियाl
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने संत कबीर दास की समाधि व मजार पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कियाl
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र व अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, सांसद ई. प्रवीण निषाद, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश सिंह, विधायक गण अनिल त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी व गणेश चौहान, जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, ई. सुधांशु सिंह, अरुण गुप्ता, हैप्पी राय, किरन प्रजापति सहित हजारों लोगों उपस्थित रहे और जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में तत्पर रहाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

31 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

52 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

57 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

1 hour ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

1 hour ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

1 hour ago