आज जो कुछ हूं देवतुल्य जनता की वजह से – रवि किशन

जन्मदिवस पर जानिए क्या बोले सांसद रवि किशन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्य नाथ सहित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओ व देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया । फिल्म स्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला का आज 55 वां जन्मदिन दिन है। इस अवसर पर उन्होंने गोरखनाथ मंदिर मे भगवान गोरखनाथ जी का दर्शन पूजन किया और तारा मंडल मे हनुमान मंदिर व गोलघर काली मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।


सांसद बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे यहां समर्थकों की भीड़ पहले से ही उनका इंतजार कर रही थी। सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद ने बुढ़िया माता का दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने देवरिया बाईपास पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और गोलघर काली मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इस असर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे भरी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

सांसद ने बेतियाहाता स्थित कुष्ठ आश्रम में बच्चे और बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने इनमें भोजन और वस्त्र भी वितरित किया।

सांसद रवि किशन ने कहा कि आज मैं जो भी जनता की बदौलत हूं। जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। गरीबों को सेवा के लिए ही मेरा जन्म हुआ है। मैं इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरा करता रहूंगा।

पीएम मोदी, सीएम योगी सहित इन्होंने दी शुभकामनाएं

सांसद रवि किशन ने बताया कि मेरे जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित शीर्ष संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। आप सबका मार्गदर्शन और स्नेह ही मेरी ताकत है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

2 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

2 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

3 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

4 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

4 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

4 hours ago