बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी कांड को दिया था अंजाम
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में गोलीबारी कांड के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बलिया सिविल लाइन से रविवार की शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट से रिमांड लेकर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता चांद नट पुत्र नेसार नट निवासी मानपुर, शुभम सिंह निवासी अम्बेडकर नगर व यशवंत सिंह निवासी कथरिया थाना नरहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल के बांकड़ा पंचायत कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी ने घटना में शामिल चांद नट, शुभम सिंह व यशवंत सिंह का नाम बताया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रविवार की शाम तीनों आरोपियों को सिविल लाइन से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के उपरांत रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल लेकर चली गई है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…