राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता से लौटने पर बाल खिलाड़ियों का स्वागत

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l गत 13 मार्च से 15 मार्च तक लखनऊ के गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोरखपुर मंडल चैंपियन रहा। चैंपियन टीम का हिस्सा रहे दुदही विकास खंड के खिलाड़ियों के बुधवार देर रात वापस आने पर गौरीश्रीराम में स्वागत किया गया।
ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, राजेश यादव, श्यामानंद यादव, अमित कन्नौजिया, राकेश कुमार, शिक्षक ओपी सिंह व अलका ओझा की देखरेख में विकास खंड की 16 सदस्यीय टीम ने मंडल का प्रतिनिधित्व किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में संविलयन विद्यालय भगवानपुर की सहाना, ज्योति, सजरुन, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी की प्रीति, निर्मला, आरती, प्रतिभा, गरिमा दुर्गावती व कन्या प्राथमिक विद्यालय गौरीश्रीराम की अलीशा, अंजलि व ममता की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची जहां कानपुर मंडल की टीम से पराजित होना पड़ा। मंडल की जूनियर बालिका कबड्डी टीम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी की काजल व गुड़िया, लांग जंप में शहादत व जूनियर बालिका वर्ग के 600 मीटर व 400 दौड़ प्रतियोगिता में भगवानपुर की सरिता निषाद ने गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया। हांलांकि छात्र मेडल प्राप्त करने में असफल रहे लेकिन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना दुदही के लिए बड़ी उपलब्धि मान, इनके वापस आने पर भव्य स्वागत किया गया। बीईओ वंशीधर श्रीवास्तव, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, अरविंद दुबे विमलेश प्रताप सिंह, रवि आर्य आदि ने चैंपियन टीम के सदस्य रहे बाल खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामना दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

20 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

20 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

20 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago