भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय मजदूर संघ शाहजहांपुर के जिला मंत्री श्याम कुमार सिंह सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने, कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौप कर समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की है, उन्होंने बताया आज मजदूर और कर्मचारी महंगाई बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षाओं के कारण अत्यंत परेशान है, आंगनबाड़ी बहनों के लिए सरकार के द्वारा तय किए गए मानदेय को भी नहीं लागू किया जा रहा है।आशा संगिनी बहनों के साथ भी पूर्ण रूप से अन्याय हो रहा है, संविदा कर्मियों को आउटसोर्सिंग के नाम पर ना तो समय पर वेतन दिया जाता है, एवं नौकरी से निकाले जाने का भय सदैव बना रहता है उनके लिए कोई नियमावली भी नहीं बनाई गई है।

ज्ञापन देते हुए उन्होंने बताया कि दीया जियो समूह के द्वारा शाहजहांपुर जनपद की शराब फैक्ट्री में बंद उत्पादन को शीघ्र शुरू कराया जाए 108 ,102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की जाए एवं ड्राफ्ट धनवाही को बंद कराया जाए, एन एच एम के सभी संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। आशा एवं आशा संगिनीयों को न्यूनतम ₹10000 मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं न्यूनतम मानदेय 18000 दिया जाए पटरी पर दुकानदारों को उचित स्थान दिया जाए एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाए
ई रिक्शा ऑटो को स्टैंड की व्यवस्था कराई जाए एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाए, ई रिक्शा चालक, ऑटो चालक, धोबी तर्ज पर लोहार, कुम्भकार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाए और सामाजिक सुरक्षा से आवृत किया जाए, कृषि ग्रामीण एवं बिहारी मजदूरों का पारिश्रमिक तय किया जाए संविदा एवं निविदा सफाई कर्मचारियों को 18000 वेतन की व्यवस्था कराई जाए, सरकारी एवं निजी उद्योगों में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों का शोषण उत्पीड़न किया जाए संविदा कर्मियों की नियमावली बनाई जाए एवं रोडवेज के संविदा कर्मियों को 2001 के शासनादेश के अनुसार नियमित किया जाए, मिड डे मील के कर्मचारियों का मानदेय ₹10000 किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, प्रदेश के समस्त जिला सहकारी बैंकों का लंबित वेतन पुनरीक्षण किया जाए, इस अवसर पर जिला मंत्री श्याम कुमार सिंह ,अरुण कुमार दीक्षित, पुनीत कुमार मिश्रा, सुशील दीक्षित ,विनोद कुमार ,अरविंद कुमार ,दयानंद, दिनेश सक्सेना ,अमर सक्सेना, शिव कुमार शुक्ला ,श्रीनिवास ,विवेक चौरसिया, सिकंदर खान, राकेश कुमार, जितेंद्र पाल ,सलीम खान, सुधीर सिंह ,राकेश कुमार सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

11 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

11 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

11 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

11 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

11 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

12 hours ago