“वेलकम मोदी जी इन गयाजी” : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का अनोखा स्वागत

बोधगया/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे से पहले अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कलाकृति से उन्हें अनोखा स्वागत संदेश दिया है।
बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय प्रांगण में मधुरेंद्र ने मात्र तीन सेंटीमीटर की पीपल की पत्तियों पर भगवान बुद्ध को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर बनाई और लिखा— “वेलकम मोदी जी इन गयाजी”। इस कलाकृति को बनाने में उन्हें करीब पाँच घंटे का समय लगा।
इस अनूठी कला में गया के विष्णुपद मंदिर, बोधगया के बौद्ध मंदिर, गंगा ब्रिज, राष्ट्रीय राजमार्ग, गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और कोडरमा-वैशाली तक की मेमू ट्रेन को भी दर्शाया गया है। मधुरेंद्र का कहना है कि जब-जब प्रधानमंत्री बिहार की धरती पर आते हैं, तब विकास की गंगा और प्रखर गति से बहती है।
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र पूर्व में भी कई अवसरों पर चर्चित कलाकृतियाँ बना चुके हैं। हर घर तिरंगा अभियान पर उन्होंने विशेष सैंड आर्ट बनाई थी, भागलपुर में 20 टन बालू से पीएम मोदी की विशाल प्रतिमा गढ़ी थी और पहलगाम हमले के बाद “थैंक्यू मोदी जी” लिखकर आभार व्यक्त किया था।
वर्ष 2012 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने मधुरेंद्र को सम्मानित किया था। वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2021-22 के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। 2023 में उनका नाम बिहार की महान हस्तियां किताब में दर्ज हुआ। जून 2025 में ब्रिटिश पार्लियामेंट में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया और हाल ही में भारतीय संसद में उन्हें भारत गौरव अवार्ड मिला।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

8 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

10 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

13 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

13 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

13 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

13 hours ago